26 जुलाई को लॉन्च होगा भारत में वोल्वो का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल

Monday, Jul 25, 2022 - 11:02 AM (IST)

ऑटो डेस्क: स्वीडन की जानी मानी वाहन निर्माता कंपनी भारत में 26 जुलाई को अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन XC40 Recharge लॉन्च करने जा रही। यह कंपनी द्वारा भारत में लॉन्च किया जाने वाला पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल होगा। कार निर्माता द्वारा बहुत समय पहले ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च कर दिया था। लेकिन कोविड के चलते इसकी लॉन्चिंग को काफी समय के लिए टालना पड़ा।

इस ईवी को भारत में ही लोकली असेंबल किया जाएगा। जिसके चलते इसकी कीमत भी काफी कम होगी। साथ ही यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी लॉन्चिंग के साथ ही इसकी बुकिंग स्टार्ट कर दी जाएगी, जबकि इसकी डिलीवरी इस साल के फेस्टिव सीज़न के आस-पास शुरु की जाएगी। राइवल्स की बात करें तो इसका मुकाबला Kia EV6 से होगा। इसके अलावा फिलहाल कोई जानकारी सामने नही आई है।

 

Akash sikarwar

Advertising