फाइनली भारत में Volvo ने लॉन्च किया अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल, जानिए कितनी है कीमत

Tuesday, Jul 26, 2022 - 02:01 PM (IST)

ऑटो डेस्क: लंबे इंतज़ार के बाद स्वीडन की फेमस कार निर्माता Volvo ने भारत में 26 जुलाई को अपना पहला ईवी लॉन्च कर दिया है। जिसे XC40 Recharge के नाम से जाना जाएगा और इसकी शुरूआती कीमत 55.90 लाख रुपए बताई गई है। जोकि पेट्रोल से चलने वाली XC40 की तुलना में 11.40 लाख रुपए महंगी है। आइए अब डिटेल में जानते है कि क्या होगा खास इस नई XC40 Recharge में-

शानदार बैटरीपैक किया गया है शामिल-

कंपनी के अनुसार इस ईवी में एक शानदार 78Kwh के बैटरीपैक की पेशकश की गई है।जोकि 402bhp की पावर और 660Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसके अलावा कंपनी यह भी दावा करती है कि यह सिंगल चार्ज पर 418 km की रेंज भी प्रदान कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड को लेकर कहा जा रहा है कि यह केवल 4.9 सेकेंड में 100 Kmph  से 180 Kmph की स्पीड हासिल कर सकती है।   

33 मिनट में किया जा सकता है 10 से 80% तक चार्ज-

चार्जिंग की बात करें तो इसे 150 KW के डीसी फास्ट चार्जर से केवल 33 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि 50 KW के चार्जर के साथ इसे 2.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

एक्सटीरियर में किए गए हैं कई बदलाव-

भारत में कंपनी ने इसे फेसलिफ्ट वर्जन के रूप में लॉन्च किया है। जिसके चलते इसमें कई सारे कॉस्मैटिक बदलाव भी किए गए हैं। यह बदलाव ‘Thor’s Hammer’ DRL और रिस्टाइल किए हुए बंपर और 19 इंच के डुअल-टोन नए अलॉय व्हील्स के रूप में किए गए हैं। इसके अलावा डायमेंशंस की बात करें तो पेट्रोल से संचालित Volvo की तुलना में 15 mm लंबा व्हील्बेस और 452 लीटर का बूटस्पेस दिया गया है।

फुल फीचर लोडेड है नई वोल्वो-

कंपनी ने नई Volvo में ढेर सारे शानदार और एडवांस फीचर्स की पेशकश की है। डिटेल में बताएं तो इसमें नया एंड्राइड बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम, गूगल मैप्स, प्ले स्टोर पर मौजूद कई सारे ऐप्स भी शामिल किए गए हैं, जिन्हें on-board e-sim की सहायता से चलाया जा सकता है। इतना ही नहीं इसके अलावा भी यह अन्य कई सारे फीचर्स जैसे-पेनोरोमिक सनरुफ, वॉयरलैस फोन चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नॉलाजी और हरमन कार्डन साउंड सिस्टम से लैस होने वाली है।    

 

27 जुलाई से स्टार्ट होंगी बुकिंग्स

सामने आई जानकारी के अनुसार  27 जुलाई से कंपनी की वेबसाइट और डीलरशिप्स पर जाकर बुकिंग करवाई जा सकती है। जिसके लिए 50,000 रुपए का टोकन अमाउंट भी रखा गया है।

 

Akash sikarwar

Advertising