शंघाई ऑटो शो में उठा Volvo EX90 Excellence EV से पर्दा
punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2023 - 05:28 PM (IST)

ऑटो डेस्क. Volvo ने नवंबर 2022 में नई EX90 इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने इसे शंघाई ऑटो शो में पेश किया है। शुरुआत में वॉल्वो एस90 एक्सीलेंस को केवल चीन में सेल किया जाएगा उसके बाद दुनिया भर में ये ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगी।
डिजाइन
Volvo EX90 EV के एक्सटीरियर में डुअल-टोन पेंट थीम है। इसमें एक बड़ा Orrefors क्रिस्टल भी है जो डिस्पेंसर को कंट्रोल करता है। EX90 एक्सीलेंस में वूल ब्लेंड या नॉर्डिको अपहोल्स्ट्री मिलती है।
पावरट्रेन
Volvo EX90 EV में 5G कनेक्शन है। इसमें इंफोटेनमेंट और वाहन के लिए 14.5 इंच की स्क्रीन है। इसमें111kWh बैटरी पैक और एक डुअल मोटर सेटअप है, जो चारों पहियों को पावर देता है। ये 496 hp की पीक पावर और 909 Nm का टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। ये एक बार फुल चार्ज में 650 किमी तक चल सकती है।
फीचर्स
Volvo EX90 EV में 14.5 इंच का वर्टिकल टच स्क्रीन सेंटर कंसोल, क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के स्नैपड्रैगन कॉकपिट, रडार, लिडार, कैमरे, सेफ्टी सेंसर, 360-डिग्री कैमरा, असिस्टेड ड्राइविंग और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे।