वाहन निर्माताओं ने जारी किए सितंबर 2022 के सेल्स आंकड़े, देखें रिर्पोट

Saturday, Oct 01, 2022 - 06:21 PM (IST)

ऑटो डेस्क: वाहन निर्माताओं ने सितंबर 2022 के लिए सेल्स के आंकड़े जारी करने शुरू कर दिए हैं। इस लिस्ट में फिलहाल कुछ वाहन निर्माताओं के नाम ही शामिल हैं। जानते हैं कि सेल्स के मामले में कौन-सी कंपनी का कैसा प्रदर्शन रहा।  

Toyota Kirlosker Motors-

सितंबर 2022 के लिए टोयोटा ने आकंडे़ जारी करते हुए बताया कि कंपनी ने कुल 15,378 यूनिट्स की सेल की थी। जबकि सितंबर 2021 में 9284 यूनिट्स सेल कर पाई थी। इसके अलावा कंपनी ने थोक बिक्री पर 6% की बढ़ोतरी की है।

Hyundai Motors-

Hyundai ने सितबंर में 49,700 यूनिट्स की domestic सेल हासिल की है। इसके अलावा 13,501 यूनिट्स के लिए एक्सपोर्ट सेल दर्ज की है।

Tata Motors-

टाटा मोटर्स ने आकंड़े जारी करते हुए बताया कि कंपनी कि घरेलू सेल्स के मामले में 2,43,387 यूनिट्स और इंटरनेशलनल मार्केट में 1,71,270 यूनिट्स की सेल की थी। अगर इस सेल की तुलना Q2FY22 से करें तो कंपनी ने इस साल 42% की बढ़ोतरी दर्ज की है।  

Skoda Auto India-

Skoda India ने भी अपने बिक्री के आकंड़ों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इस साल 17% की बढत हासिल करते हुए 3,543 यूनिट्स सेल की है। वही अगर इस सेल की तुलना पिछले साल की सेल से करें तो स्कोडा ने 3,027 यूनिट्स की बिक्री की थी। सेल्स बढोतरी के पीछे का कारण स्कोडा कुशाक और स्कोडा स्लाविया को बताया जा रहा है।

Nissan Motor India-

अन्य कंपनियों की तरह निसान ने भी ऐलान करते हुए बताया कि सितंबर में घरेलू बाजार में उन्होंने 3,177 यूनिट्स की बिक्री की थी,जबकि 4,088 यूनिट्स के निर्यात के साथ कुल 7,265 यूनिट्स की थोक बिक्री दर्ज की थी। यानि कंपनी पिछले साल की तुलना में 18% की ग्रोथ हासिल की थी।

<>

Radhika

Advertising