फरवरी में लॉन्च हो सकता है TVS Apache RR 310 स्ट्रीटफाइटर वर्जन

Monday, Feb 06, 2023 - 06:35 PM (IST)

ऑट डेस्क: TVS बहुत जल्द मार्केट में Apache RR 310 को जल्द ही स्ट्रीटफाइटर वर्जन को लॉन्च कर सकती है। अनुमान है कि इसे फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नही आई, लेकिन ऐसा अनुमान है कि इसकी डिज़ाइनिंग आरटीआर 310 के स्टाइलिंग ड्रैकन कॉन्सेप्ट से इंस्पार्ड हो सकती है। जिसे ऑटो एक्सपो 2014 में शोकेस किया गया था।

 ऐसा अनुमान लगाया रहा है कि इसे अग्रेसिव नेक्ड बाइक के रुप में पेश किया जा सकता है। नई Apache RR 310 में 313cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है,यह इंजन  33.5 BHP और 27.3 Nm जेनरेट कर सकता है। और इसे  6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। इसकी अनुमानित टॉप स्पीड 158 किमी/घंटा की हो सकती है। फीचर्स और इक्विपमेंट की बात करें तो इस नए मॉडल में RR 310 ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टीएफटी स्क्रीन शामिल की जा सकती है।    

Radhika

Advertising