ट्रायम्फ ने किया स्पीड 400, स्क्रैम्बलर 400 एक्स की कीमतों में इज़ाफा ,जानें पहले से कितनी हुई महंगी

Monday, Apr 22, 2024 - 06:25 PM (IST)

ऑटो डेस्क: ट्रायम्फ  ने स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400 एक्स की कीमतों को बढ़ा दिया है। कंपनी ने बीते साल इसे लॉन्च किया था और पहली बार इसकी कीमतों को बढ़ाया गया है।

ट्रायम्फ स्पीड 400 को बीते साल 2.33 लाख रुपये में लॉन्च किया गया था।इसके कुछ समय के बाद स्पीड 400 को 2.63 लाख रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था। निर्माता ने इन दोनों की कीमतों में 1500 रुपए की बढ़ोतरी की है। 

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मुद्रास्फीति और बढ़ती इनपुट लागत के कारण मूल्य वृध्दि की गई है। कंपनी द्वारा स्पष्ट रुप से कीमत बढ़ोतरी का कारण नहीं बताया गया।  

Radhika

Advertising