अक्टूबर में इन एसयूवीस के लिए दर्ज हुई जबरदस्त सेल, टॉप-5 की लिस्ट में शामिल हुई ये गाड़ियां
punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2023 - 12:56 PM (IST)

ऑटो डेस्क: अक्टूबर 2023 SUV सेगमेंट के लिए काफी बढ़िया रहा। इस सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट, स्कॉर्पियो, हुंडई क्रेटा और किआ सेलटॉस का बोलबाला रहा। आइए जानते हैं कि बीते महीने कौन सी एसयूवीस ने टॉप-5 में अपनी जगह बनाई है-
Tata Nexon Facelift-
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम Tata Nexon Facelift का आता है। कंपनी ने इसे कुछ महीने पहले लॉन्च किया था। अक्टूबर में इसके लिए 16,887 यूनिट्स की सेल दर्ज की गई है।
Maruti Brezza-
Maruti Brezza के लिए पिछले महीने 60% की ग्रोथ देखी गई है। नवरात्रि में इसके 16,050 यूनिट बिके थे, जो बीते साल के कंपेरिजन में ज्यादा है।
Tata Punch-
टाटा पंच ने अक्टूबर में 15,217 यूनिट बेचे हैं, जो इसकी राइवल हुंडई एक्सटर के कंपेरिज़न में ज़्यादा है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही टाटा पंच के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लॉन्च करने वाली है।
Mahindra Scorpio-
एसयूवी सेगमेंट में Scorpio-N और Scorpio Classic को भी काफी पसंद किया गया है। इन दोनों मॉडल्स के लिए 83% की ग्रोथ दर्ज की गई है। वहीं फेस्टिव सीज़न में इसकी 13,578 इकाइयां सेल हुई हैं।
Hyundai Creta-
लिस्ट में क्रेटा का नाम पांचवें स्थान पर आता है। यह देश की बेस्ट सेलिंग एसयूवीस में भी शामिल है। कार निर्माता ने पिछले महीने इस एसयूवी की 13,077 इकाइयां बेचीं हैं।