Toyota ने Russia में बंद किया मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट, यूक्रेन और रुस का युद्ध बना कारण
punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 02:52 PM (IST)
ऑटो डेस्क: जापानी कार निर्माता Toyota रशिया में अपने प्लांट को बंद कर दिया है। कार निर्माता द्वारा यह फैसला यूक्रेन और रशिया के मध्य हो रहे युध्द को देखते हुए लिया गया है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक कंपनी ने हमेशा के लिए रशिया मे अपने प्लांट को बंद कर दिया है।

Toyota ने साल 2007 में रशिया के सेंट पीटरबर्ग में अपना प्लांट स्थापित किया था। जहां RAV 4 SUV और Camry के प्रोडक्शन का काम किया जाता था। toyota द्वारा इस प्लांट में 80,000 व्हीकल्स का निर्माण किया गया था, जबकि 11,000 यूनिट्स को सोल्ड आउट किया गया था।
कंपनी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण Nissan Motors और Honda Motors जैसे अन्य कार निर्माताओं के साथ हाथ मिला लिया है। लेकिन कंपनी ने अपने Toyota ने St Petersburg प्लांट में काम करने वाले अपने कर्मचारियों के भविष्य के बारे में फैसला नहीं किया है। Toyota ने एक बयान जारी कर कहा कि 6 महीने के बाद हम सामान्य गतिविधियों को फिर से शुरू करने में सक्षम नहीं हैं और न ही भविष्य में अपनी गतिविधयों को शुरू करने का कोई प्लान है।
<>
