इंडियन मार्केट के लिए नया प्रोडक्ट ला सकती है टोयोटा

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2023 - 10:45 AM (IST)

ऑटो डेस्क: Toyota ने कुछ दिनों पहले रुमियन को लॉन्च किया था। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि कंपनी भारतीय बाज़ार के लिए नई एसयूवी पर काम कर रही है। इसके अलावा निर्माता देश में अपना तीसरा प्लांट लगाने का प्लान भी बना रहा है। फिलहाल इसके लिए कोई जानकारी सामने नही आई है, उम्मीद है कि इसे 2026 की शुरुआत में पेश किया जाएगा।  

टोयोटा की भारत में बिक्री में Glanza और अर्बन क्रूज़र Hyryder की हिस्सेदारी 40% है। वही अगर नया प्लांट लगाया जाता है तो इसका प्रोडक्शन 30% बढ़ जाएगा। कंपनी की ओर से इसके लिए अभी आधिकारिक पुष्टि नही की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika