अहमदाबाद की आईटी कंपनी ने कर्मचारियों को तोहफे में दीं Toyota Glanza
punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2023 - 02:19 PM (IST)

ऑटो डेस्क. गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां जहां कर्मचारियों को नौकरी से निकालने में लगी हुईं हैं वहीं अहमदाबाद की एक आईटी कंपनी अपने कर्मचारियों को नई कारें गिफ्ट की हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अहमदाबाद की Tridhya Tech कंपनी ने अपने पांच साल पूरे होने के खास मौके पर अपने 13 कर्मचारियों को अच्छा काम करने के लिए पुरस्कार के रूप में टोयोटा ग्लैंजा दी हैं। कंपनी के एमडी रमेश मारन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कंपनी ने जो सफलता पाई है और उसके पीछे सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत है, जिसकी वजह से कंपनी नई ऊंचाइयों को छू पाई है। इसलिए कंपनी ने कमाए गए मुनाफे को कर्मचारियों के साथ साझा करने का फैसला किया। हम भविष्य में भी अपने कर्मचारियों को पुरस्कार देना जारी रखेंगे।
कंपनी ने टोयोटा ग्लैंजा के किस वेरिएंट को कर्मचारियों को सौंपा है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। Toyota Glanza की कीमत 6.59 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। ग्लैंजा 9 वैरिएंट में आती है।