Toyota ने Glanza और Urban Cruiser की कीमत में बढ़ोतरी का किया ऐलान

Friday, Feb 11, 2022 - 03:39 PM (IST)

ऑटो डेस्क: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगातार कार्स और दोपहिया वहनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब हाल ही में Toyota Kirloskar Motor ने भी ऐलान किया है कि कंपनी ने देश में मौजूद Glanza  हैचबैक और Urban Cruiser कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमतें बढ़ा दिया हैं। Toyota Glanza मारुति सुजुकी बलेनो पर बेस्ड हैचबैक है। जबकि Toyota Urban Cruiser मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा पर बेस्ड एसयूवी है। आइए देखते हैं कि टोयोटा ने Glanza और Urban Cruiser  के कौन से वेरिएंट  की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की है।

Toyota Glanza की बढ़ी हुई कीमतें- 

वेरिएंट

बढ़ी हुई कीमतें 

G MT

7.70 लाख रुपए

G CVT

8.90 लाख रुपए

G (Li-ion) MT

8.59 लाख रुपए

V MT

8.46 लाख रुपए

V CVT

9.66 लाख रुपए

Toyota Urban Cruiser
वर्तमान समय में Toyota Urban Cruiser मॉडल 6 वेरिएंट्स और 3 ट्रिम्स - मिड, हाई और प्रीमियम में उपलब्ध है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के बेस मॉडल की शुरूआती कीमत 8.87 लाख और टॉप वेरिएंट की कीमत 11.58 लाख रुपये तक जाती है।

Toyota Urban Cruiser की बढ़ी हुई कीमतें- 

वेरिएंट

बढ़ी हुई कीमतें 

Mid MT

8.87 लाख

High MT

9.62 लाख

Premium MT

9.99 लाख

Mid AT

9.99 लाख

High AT

10.87 लाख

Premium AT

11.58 लाख


यह अपडेटेड वर्जन भी हो सकता है लॉन्च-
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी बहुत जल्द टोयोटा ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर के अपडेटेड वर्जन को पेश करेगी और इन मॉडल्स में हल्के कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड मिलने की संभावना है। हालांकि इंजन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किए जाने का अनुमान है।

Akash sikarwar

Advertising