देश में जनवरी 2023 में बिके कुल इतने वाहन, पिछले साल की तुलना में हासिल की इतनी बढ़ोतरी

Monday, Feb 06, 2023 - 05:41 PM (IST)

ऑटो डेस्क: जनवरी 2023 ऑटामोबाइल सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा। सभी सेगमेंट के वाहनों की सेल में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन द्वारा जारी रिर्पोट के अनुसार वार्षिक दर पर सेल्स में इज़ाफा देखा गया है। आइए डिटेल में जानते हैं कि जनवरी में कौन से सेगमेंट में कुल कितने वाहन सेल हुए हैं-  

सामने आई रिर्पोर्टस के अनुसार बीते महीने देश में कुल 1826669 वाहन बिके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा योगदान टू-व्हीलर्स का रहा। जिसके बाद यात्री वाहन और तिपहिया वाहन, ट्रैक्टर और कर्मशियल वाहनों का योगदान रहा। अगर टू-व्हीलर्स की सेल की बात करें तो सभी कंपनियों के कुल 1265069 यूनिट्स बिके हैं। जिसमें हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल, टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो और रॉयल एनफील्ड के वाहनो को ज्यादा पसंद किया गया है। इसी के साथ वार्षिक आधार पर  कुल  10.07 % की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

जनवरी 2023 में हुई सेल की तुलना अगर जनवरी 2022 की सेल से की जाए तो इसमें 13.56% का इज़ाफा दर्ज किया गया है। फाडा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2022 के दौरान देशभर में कुल 1608505 वाहन बिके हैं। जबकि साल 2023 की जनवरी में देशभर में कुल 1826669 वाहनों की बिक्री हुई है।

Radhika

Advertising