CM को गिफ्ट करने के लिए 10 लाख में बना डाली करोड़ों की Lamborghini, कार देख हैरान हुए लोग

Wednesday, Nov 30, 2022 - 01:35 PM (IST)

ऑटो डेस्क: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को उनके एक फैन ने बहुत ही खास गिफ्ट दिया है। व्यक्ति द्वारा इस गिफ्ट को खुद तैयार किया गया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जानते हैं कि कौन है ये व्यक्ति और इसने कितनी लागत में इस कार को तैयार किया है।

जानकारी के मुताबिक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के ये फैन पेशे से एक मकैनिक है और इसका नाम नुरूल हक है। मकैनिक ने सीएम के लिए खास Lamborghini तैयार की है, जिसकी खास बात यह है कि उक्त व्यक्ति इस मॉडिफाइई Lamborghini को अपने हाथों से तैयार किया है और इसे बनाने में नुरूल के 10 लाख 20 हज़ार रुपए खर्च हुए। बता दें कि नुरुल ने मारुति स्विफ्ट डिज़ायर को मॉडिफाई करके लैंबॉर्गिनी जैसा बनाया है,जिसके बाद उन्होने ये कार सीएम को गिफ्ट की है। मुख्यमंत्री द्वारा इस कार की सवारी भी की गई। हालांकि लोग इस मॉडिफिकेशन को देखकर काफी  हैरान भी हुए हैं।

यह घटना तब घटित हुई जब बीते दिन मुख्यमंत्री ने सिलचर में असम सरकार की कैबिनेट बैठक शिरतक की। मुख्यमंत्री को जब एक मैकेनिक की इस इनोवेशन के बारे में पता चला तो वे स्वयं नूरुल के पास पहुंच गए। उन्होने मौके पर इस कार को  खुद चला कर भी देखा। सीएम को यह मॉडिफिकेशन इतनी पसंद आई कि उन्होंने नुरूल के इस गिफ्ट को कबूल किया और इसे लेकर गुवाहाटी आने का इन्विटेशन भी दे दिया।   

नुरूल से बातचीत के दौरान यह पता चला कि सीएम को कार गिफ्ट करना उनका एक सपना था और इसे बनाने में 10 लाख 20 हज़ार रुपए का खर्चा आया। साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसकी डिज़ाइनिंग का काम लॉकडाउन के दौरान ही शुरू किया जा चुका था।

Radhika

Advertising