Mahindra Thar पर मिल रहा है इतना वेटिंग पीरियड
punjabkesari.in Friday, May 19, 2023 - 11:59 AM (IST)

ऑटो डेस्क: Mahindra थार कंपनी की एक बेहतरीन ऑफ-रोडर है। यह कार भारतीयों द्वारा काफी पसंद भी की जाती है। कंपनी ने 2020 में इसे अपग्रेड्स के साथ पेश किया था। यह एक ऐसा मॉडल है, जिसकी डिमांड हमेशा से ही ज्यादा रही है। एक नज़र डालते हैं और जानते हैं कि थार के कौन से मॉडल पर कितना वेटिंग पीरियड मिल रहा है।
महिंद्रा थार 4WD-
डीलर सूत्रों के अनुसार थार 4डब्ल्यूडी के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर लगभग एक महीने का वेटिंग पीरियड है। यह मॉडल 2 इंजन के साथ उपलब्ध है। थार 4x4 पेट्रोल की कीमत 13.87 लाख रुपये से शुरू होती है और डीजल संस्करण की कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
महिंद्रा थार 2WD –
जनवरी में, Mahindra ने नया Thar 2WD संस्करण लॉन्च किया था। वर्तमान में 1.5 लीटर थार 2डब्ल्यूडी डीजल की प्रतीक्षा अवधि वर्तमान में 17 महीने है। इस बीच, पेट्रोल से चलने वाली थार 2WD की प्रतीक्षा अवधि लगभग एक महीने है। थार 2WD की कीमत 4WD मॉडल से काफी कम है। 2WD डीजल की कीमत 10.54 लाख रुपये से शुरू होती है और 2WD पेट्रोल की कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू होती है।