महाराष्ट्र सरकार के इस फरमान ने CNG ऑटो चालकों दिया झटका

Monday, Jan 10, 2022 - 02:57 PM (IST)

ऑटो डेस्क: पिछले कुछ समय से देश में लगातार पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें आसमान छूती नज़र आ रही थी। जो लोगो के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थीं। इस परेशानी से लोगों को राहत नहीं मिली थी कि महानगर गैस लिमिटेड ने CNG के मूल्यों में वृध्दि कर दी है। यह बढ़ी हुई दरें 8 जनवरी 22 की मध्य रात्रि से लागू हुई हैं। यानि अब आपको देश की वित्तीय राजधानी में अपने व्हीकल में सीएनजी गैस भरवाने के लिए 66 रुपए की कीमत अदा करना होगी।

इसी के साथ आपको बता दें कि इससे पहले भी 2021 में 5 बार CNG के मूल्यों में बढ़ोतरी की गई थी। इस मूल्य वृद्धि से पहले, मुंबई में एक किलो सीएनजी पर 63.50 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। CNG के मूल्य में वृध्दि ने मुंबई के ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए एक परेशानी का कारण बन गई है, क्योंकि वहां अधिकांश ऑटो और टैक्सी सीएनजी पर चलते हैं और यह बढ़ी हुई कीमतें लोगों की जेबों को भी काफी प्रभावित कर रही हैं। 

एक मीडिया रिर्पोट के मुताबिक मुंबई की टैक्सी यूनियन ने बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। उन्होंने ने कहा है कि यदि महाराष्ट्र सरकार द्वारा सीएनजी से चलने वाली टैक्सियों का किराया नही बढ़ाया जाता तो वे हड़ताल पर जाएंगे। इसके अलावा मुंबई टैक्सी मेन्स यूनियन के नेताओं में से एक ने कहा है कि टैक्सी चालकों को घाटे का सौदा मंजूर नहीं है। "हमें 2021 में पहले ही बहुत नुकसान हुआ है और सीएनजी और पीएनजी की कीमत बहुत बढ़ रही है। हमने राज्य सरकार को प्रतिनिधित्व दिया है और अगर सरकार ने किराया नहीं बढ़ाया तो हम हड़ताल पर चले जाएंगे।"

Piyush Sharma

Advertising