इस कंपनी ने भारत में बंद किया अपनी सेडान का प्रोडक्शन

Monday, Apr 17, 2023 - 03:37 PM (IST)

ऑटो डेस्क : भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अप्रैल1 से नए RDE नामर्स लागू कर दिए गए हैं। नए नियम के चलते देश में कई कारों के प्रोड्क्शन का काम बंद कर दिया गया है। इस लिस्ट में अब स्कोडा ऑक्टेविया का नाम भी जुड़ गया है। इसे 2021 में लॉन्च किया गया था। ऑक्टेविया को बंद करने के पीछे का कारण कंपनी ने कम डिमांड और नए नामर्स को बताया है।  

बता दें कि ऑक्टेविया में 2.0 लीटर टर्बोचाजर्ड पेट्रोल इंजन दिया गया था, जो 188 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 7-स्पीड DSG गियरबाक्स से जोड़ा गया है। उम्मीद है कि स्कोडा इंडिया सुपर्ब सेडान को बंद कर सकती है वही साल के अंत तक नेक्सट जेनरेशन स्कोडा सुपर्ब को भारत में लॉन्च कर सकती है।

 

Radhika

Advertising