इस कंपनी ने बेची सबसे ज्यादा बाइक्स, अन्य कंपनियों को पछाड़ बनी नंबर वन
punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 03:25 PM (IST)

ऑटो डेस्क: भारतीय बाजार में टू-व्हीलर सेगमेंट में उछाल देखने को मिला है। कंपनियों द्वारा मई 2022 की तुलना में 9.32% की वृध्दि दर्ज की गई है। इसके अलावा MoM की रिटेल सेल में भी सुधार देखा गया है। कहा जा रहा है कि कुल सेल में सबसे ज़्यादा योगदान हीरो मोटोकॉर्प का रहा। जानकारी के अनुसार इस कंपनी के दो-पहिया वाहनों को 5 लाख से ज़्यादा सेल हासिल हुई है। आइए जानते हैं कि क्या रहा अन्य कंपनियों का हाल-
हीरो मोटोकॉर्प-
सेल में हीरो मोटोकॉर्प में पहला स्थान हासिल किया है। कंपनी ने मई 2023 में 5,30,658 यूनिट सेल किए हैं।
होंडा-
होंडा के टू-व्हीलर्स की सेल में वार्षिक दर पर गिरवट दर्ज की गई है। कंपनी मई 2023 में कुल 2,69,557 यूनिट ही सेल कर पाई है।
टीवीएस-
तीसरे नंबर पर टीवीएस का नाम आता है। निर्माता ने 2022 के कंपेरिज़न में मई 2023 में 2,52,247 यूनिट्स बेचे हैं। वही यह भी बता दें कि ज्यादा डिमांड के चलते स्कूटर्स पर 30,000 से अधिक आर्डर पेंडिंग है।
इन 3 कंपनियों के अलावा इस लिस्ट में बजाज, रॉयल एनफील्ड, यामहा की कंपनियों का नाम आता है।