भारतीय बाजार एंट्री करने वाली हैं Hyundai की ये गाड़ियां

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2022 - 10:00 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Hyundai भारतीय बाजार में आने वाले दिनों में अपनी गाड़ियों को पेश करने वाली है। जिसमें Ioniq 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर और Kona फेसलिफ्ट शामिल हैं। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इन गाडियों को 2022 के अंत तक पेश किया जाएगा। जबकि न्यू जनरेशन Verna, Grand i10 Nios और Creta फेसलिफ्ट को 2023 में लॉन्च किया जाएगा। डिटेल में जानते हैं कि क्या कुछ खास मिलेगा इन गाड़ियों में- 

PunjabKesari

HYUNDAI KONA FACELIFT-

Hyundai 2022 के अंत तक कोना इलेक्ट्रिक के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर सकती है। कुछ रिपोर्टस के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक SUV में 64kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया जाएगा, जोकि 204bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसके अलावा इसमें कई सारे कॉस्मेटिक बदलाव भी किए जाएंगे, जिसमें नई क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, स्पीकर हेडलैंप, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स को शामिल किया जाएगा। इतना ही इस कार का इंटीरियर भी कई सारे फीचर्स- 10.25-इंच सभी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अपडेटेड ब्लू लिंक कनेक्टिविटी भी से लैस होगा।

HYUNDAI IONIQ 5-

Ioniq 5, कंपनी का दूसरा ऐसा मॉडल है जिसे इस साल के अंत कर लॉन्च किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को E-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। और इसे भारत में CBU रूट के माध्यम से लाया जाएगा। जिसके चलते इसकी कीमत में बढ़ोतरी होगी और यह भारत की सबसे महंगी ईवी बन जाएगी। देश में इसे 2 बैटरीपैक के साथ पेश किया जाएगा।  

NEW-GEN HYUNDAI VERNA-

न्यू जनरेशन Verna को लेकर कहा जा रहा है कि इसे 2023 में किसी भी समय भारत में पेश किया जाएग। लेकिन इससे पहले इसे 2023 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जाएगा। साथ ही यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें कई सारे सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे।  

<>


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News