दिसंबर 2022 में इन कार निर्माताओं ने सेल किए सबसे ज़्यादा वाहन
punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 12:09 PM (IST)
ऑटो डेस्क: नए साल की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन वहीं साल 2022 सेल के मामले में कुछ कंपनियों के लिए खास रहा तो कुछ कंपनियों द्वारा नेगेटिव ग्रोथ भी दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि 2021 की तुलना में 2022 कैसा रहा। कौन सी कंपनियां टॉप-5 बेस्ट सेलिंग की लिस्ट में शामिल है-

Kia -
दक्षिणी कोरियाई कार निर्माता Kia का 2022 में हुई सेल्स के मामले में प्रदर्शन काफी शानदार रहा। कंपनी ने दिसंबर 2022 में 15,184 यूनिट्स सेल किए हैं, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 7,797 यूनिट्स का था। किआ के अनुसार सॉनेट, सेल्टॉस और कॉरेंस कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार्स हैं।

Mahindra-
Mahindra ने साल- दर- साल 62.1% की बढोतरी दर्ज की है। कंपनी ने 2022 में 28,333 यूनिट्स बेचीं थी। महिंद्रा के सबसे ज्यादा जो वाहन सेल हुए हैं उनमें स्कॉर्पियो और बोलेरो और एक्सयूवी 300 का नाम आता है। इसके अलावा कंपनी को उम्मीद है कि एक्सयूवी 400 की लॉन्चिंग के साथ भी कंपनी की सेल में इज़ाफा होगा।

Hyundai –
Hyundai का नाम भी देश की बेस्ट सेलिंग कार्स की लिस्ट में शामिल है। पिछले काफी समय से कंपनी भारत की दूसरी बड़ी वाहन निर्माता थी, लेकिन 2022 के बिक्री आंकड़ों के अनुसार इसका नाम तीसरे नंबर पर आ गया है। हुंडई ने 2022 में 38,831 यूनिट्स सेल किए हैं, जबकि 2021 में 32,312 यूनिट बिके हैं।

Tata Motors-
Tata Motors ने दिसंबर 2021 में 35,300 यूनिट्स बेचीं है,जबकि दिसंबर 2022 में 40,045 यूनिट्स सेल किए हैं। इसी के साथ टाटा मोटर्स ने साल-दर-साल 13.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करती है।
Maruti Suzuki-
Maruti Suzuki पिछले काफी समय से मार्केट में बेस्ट सेलर बनी हुई है। मारुति ने दिसंबर 2022 में 1,12,010 यूनिट्स बेचीं, हालांकि, दिसंबर 2021 की तुलना में, मारुति सुजुकी ने साल-दर-साल 8.9 % की कम बढ़ोतरी दर्ज की है।
