दिसंबर 2022 में सबसे ज़्यादा पसंद की गई हैं ये टॉप-10 कार्स

Tuesday, Jan 10, 2023 - 11:51 AM (IST)

ऑटो डेस्क: दिसंबर 2022 सेल्स के मामले  मेंं कई कार निर्माताओं के लिए काफी अच्छा रहा, हालांकि कई निर्माताओं द्वारा दिसंबर 2021 की तुलना में कम सेल दर्ज की गई है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी के दिसंबर में कितने यूनिट सेल हुए हैं- 

Maruti Baleno- मारुति सुज़ुकी का नाम देश की बेस्ट सेलिंग कार्स की लिस्ट  में शामिल है। कंपनी ने दिसंबर में 16,932 यूनिट सेल किए हैं,जबकि समान अवधि में 2021 में 14,458 यूनिट सेल किए हैं। कंपनी ने न्यू जेनरेशन बलेनो को नए फीचर्स के साथ मार्च 2022 में लॉन्च किया था।

Maruti Ertiga-

अर्टिगा कंपनी की एक पॉपुलर थ्री-रो एमपीवी है,जिसे भारत में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है। अर्टिगा के दिसंबर 2022 में 12,273 यूनिट सेल किए हैं,जबकि दिसंबर 2021 में 11,840 यूनिट सेल किए थे।

Maruti Swift-

स्विफ्ट कंपनी की तीसरी बेस्ट सेलिंग कार है। कार निर्माता ने दिसंबर में स्विफ्ट के 12,061 यूनिट सेल किए हैं।

Tata Nexon-

टाटा ने दिसंबर में नेक्सान और नेक्सॉन ईवी के कुल 12,053 यूनिट्स बेचे हैं, जोकि दिसंबर 2021 में हुई सेल की तुलना में कम है।

Maruti Dzire-

डिज़ायर की सेल में कंपनी ने 2021 की तुलना में 2022 में 13% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने डिज़ायर के 11,997 यूनिट सेल किए हैं।

Maruti Brezza-

ब्रेज़ा मारुति की दूसरी पसंद की जाने वाली एसयूवी है,जिसके लिए भारतीय बाजार में हेवी डिमांड दर्ज की गई है। लेकिन कार निर्माता  इस एसयूवी के दिसंबर 2022 में केवल 11,200 यूनिट ही सेल करने में सक्षम रही।  

Tata Punch-

टाटा ने बीते महीने पंच के 10,586 यूनिट्स की सेल के किए हैं,जो 2021 में हुई सेल की तुलना में 30% ज्यादा है। हालांकि नवंबर की तुलना में कम सेल दर्ज की गई है।  

Maruti Eeco-

मारुति ने ईको के दिसंबर में 10,581 यूनिट बिके हैं। वहीं 2021 में 9,165 यूनिट सेल हुए थे।

Hyundai Creta-

हुंडई क्रेटा भारतीय बाजार में कंपनी का बेस्ट सेलिंग मॉडल है। जिसके पिछले महीने 10,205 यूनिट बिके हैं। दिसंबर 2021 की तुलना में 35% की बढ़ोतरी दर्ज की है। हालांकि नवंबर के कंपेरिज़न में कम सेल देखी गई है।

Maruti Wagon-R –

वैगन आर कंपनी की एक लोकप्रिय हैचबैक है। लेकिन मारुति इस हैचबैक के केवल 10,181 यूनिट ही बेचने में सफल हो पाई है।

Radhika

Advertising