1 अकटूबर से लागू होंगी Volkswagen Virtus, Tiguan और Taigun की बढ़ी हुई कीमतें, जानें इसके पीछे की वजह

Thursday, Sep 22, 2022 - 11:00 AM (IST)

ऑटो डेस्क: Volkswagen के भारतीय ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कंपनी ने इंडिया में अपने पोर्टफोलियो में मौजूद सभी मॉडल्स की कीमतों को 2% तक बढ़ा दिया है। वर्तमान में, वोक्सवैगन इंडिया के पोर्टफोलियो में Volkswagen Virtus, Taigun, Tiguan शामिल सेल के लिए शामिल हैं।

कीमत बढ़ोतरी के पीछे की वजह-

इसके पीछे की वजह बताते हुए कार निर्माता ने एक बयान जारी कर बताया कि, "1 अक्टूबर 2022 से प्रभावी, वोक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया बढ़ती इनपुट लागत के कारण अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में कीमतों में 2% तक की वृद्धि करेगी।" इस बढ़ी हुई इनपुट कॉस्ट के पीछे की वजह यूक्रेन और रशिय़ा के युद्ध को माना जा रहा है। 

जानकारी के लिए बता दें कि Volkswagen की भारत में एक सेडान और दो SUV बिक्री के लिए उपलब्ध है। जिसमें  Volkswagen Virtus की कीमत 11.21 लाख से रु. 17.91 लाख, Volkswagen Tiagun की कीमत 11.40 लाख से 18.60 लाख रुपए और Volkswagen Tiguan SUV की कीमत 32.79 लाख रूपए रखी गई है।

<>

 

Radhika

Advertising