पहाड़ से गिरकर चकनाचूर हुई Tesla की मॉडल एस P90D, सकुशल निकला चालक

Saturday, Nov 27, 2021 - 07:45 PM (IST)

ऑटो डेस्क। प्यर्टो रिको (Puerto Rico) में Tesla की मॉडल एस P90D कार पहाड़ से नीचे गिर गई। खास बात यह रही कि इतने बडे एक्सीडेंट के बाद भी कार चालक के सिर्फ हाथ में खरोंच आई और वह सकुशल बाहर निकल गया।

इस एक्सीडेंट ने ऑनलाइन इलेक्ट्रिक व्हीकल कम्यूनिटी का ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें खुद Tesla के सीईओ एलन मस्क भी शामिल हैं। उन्होंने घटना के बाद की एक ट्विटर पोस्ट को लाइक भी किया है।


मॉडल S P90D के मलबे की तस्वीरें इलेक्ट्रिक व्हीकल एडवोकेट एलियास सोब्रिनो नजुल द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई हैं, उन्होंने बाद में कमेंट करते हुए यह भी बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से दुर्घटना में शामिल व्यक्ति को जानते हैं। फोटोज एक्सीडेंट के बाद कार के कुछ हिस्सों को हटाने के बाद लिया गया था। तस्वीरों में देखकर ही लग रहा है कि दुर्घटना बहुत गंभीर थी। गनीमत रही कि चालक की जान बच गई।

Akash sikarwar

Advertising