बेरोजगार होंगे टेस्ला के कर्मचारी! कंपनी ने लगाई नई भर्ती पर भी रोक

Thursday, Dec 22, 2022 - 11:27 AM (IST)

ऑटो डेस्क. एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla की कारें दुनियाभर में पसंद की जाती है। इस कंपनी से हजारों लोगों की रोजी-रोटी चलती है। खबर है कि Tesla बड़े स्तर पर लोगों को निकालने जा रही है। फिलहाल कंपनी कोई नई भर्ती भी नहीं करने जा रही। हालांकि कंपनी की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।


Twitter खरीदने से जुड़ा कनेक्शन


एलन मस्क ने अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदा था। तब एलन इसकी पॉलिसी में बदलाव कर रहे हैं और इसे नए तरीके से मैनेज करने में काफी समय लगा रहे हैं। उनके इस काम को लेकर टेस्ला के निवेशकों ने चिंता व्यक्त की है। हाल में एलन मस्क ने Twitter के Chief पद से इस्तीफा देने के लिए एक ऑनलाइन पोल भी किया था। इसमें अधिकतर लोगों ने उनके ट्विटर चीफ के पद से हट जाने की वकालत की है।


टेस्ला शेयर में आई गिरावट

टेस्ला के निवेशकों की इस समय सबसे बड़ी चिंता टेस्ला के शेयर में लगातार गिरावट है। टेस्ला के शेयर 66 प्रतिशत गिर चुके हैं। साल 2022 की शुरुआत में टेस्ला का शेयर 400 डॉलर पर था लेकिन जो घटकर सिर्फ 137 डॉलर रह गया है। इसके कारण एलन मस्क की संपत्ति में भी काफी गिरावट आई है। 
 

Parminder Kaur

Advertising