Tesla ने तोड़ा Volkswagen Beetle का 53 साल पुराना रिकॉर्ड, Norway में सेल की 3,738 यूनिट्स
punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 04:58 PM (IST)

ऑटो डेस्क. अमेरिकन इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने हाल ही में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। Tesla ने Norway में सबसे ज्यादा कार बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। सालाना बिक्री के लिहाज से यूरोपीय देश में कंपनी ने Model Y इलेक्ट्रिक कार की 3,738 यूनिट बेची हैं। Tesla ने Volkswagen Beetle का 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1969 में नॉर्वे में सबसे ज्यादा बीटल की यूनिट्स की बिक्री की गई थी।
बता दें Norway में मिली इस सफलता ने टेस्ला के मनोबल को काफी बढ़ा दिया है। टेस्ला पर इन दिनों आर्थिक संकट के बादल मंढरा रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इस समय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter पर काफी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। टेस्ला पर उतना ध्यान नहीं दे रहे हैं।
छंटनी और डिस्काउंट
टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के लिए भारी डिस्काउंट दे रही है। अमेरिका और कनाडा में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर तगड़ी छूट दे रही है। इसकी वजह से भी टेस्ला को काफी नुकसान हो रहा है। Model 3 और Model Y इलेक्ट्रिक व्हीकल पर 7,500 डॉलर (करीब 6 लाख रुपए) के डिस्काउंट से शेयर काफी गिर गया है। इसके अलावा कंपनी ने कर्मचारियों को नई नौकरी बंद करने और 2023 में संभावित छंटनी की जानकारी दी है।