नेपाल में 1 करोड़ में बिकती है टाटा सफारी, क्या कारण है कि नेपाल में इतनी महंगी बिकती हैं भारतीय गाड़ियां
punjabkesari.in Saturday, Aug 27, 2022 - 05:23 PM (IST)

ऑटो डेस्क: भारतीय बाज़ार में मौजूद कुछ ऐसी कार कंपनियां हैं, जिनका भारत से लेकर विदेशों में भी काफी बोलबाला है। विदेशों के अलावा भारत के पड़ोसी देशों में भी इन कंपनियों की कारों को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल में कार खरीदना बहुत महंगा है। इंडियन मार्केट मे मौजूद टाटा सफारी की कीमत नेपाल में 1 करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो का मूल्य भी भारत की तुलना में काफी ज्यादा है। इसके पीछे के कारण है ज्यादा टैक्स। यानि की नेपाल सरकार नया वाहन खरीदने पर भारत की तुलना में 250% से ज़्यादा का टैक्स वसूल करती है। जिसके चलते नेपाल में कार खरीदना काफी महंगा है।
<>
स्कॉर्पियो एक ऐसी SUV है जो भारत के साथ -साथ नेपाल मे भी काफी पसंद की जाती है। नेपाल में इसकी कीमत 44,40,4000 रुपए है। जबकि भारत में इसकी कीमत 11.99 लाख रुपए है। टैक्स के अलावा इसके पीछे का दूसरा कारण यह भी है कि नेपाल में भारत के एक रुपए की कीमत 1.60 रुपए के आसपास की है।
Tata Safari-
वहीं बात करे टाटा सफारी की तो इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 99,50,000 रुपए है। जबकि भारत में इसकी कीमत 22.60 लाख रुपए की है। यानि की टाटा सफारी की कीमत नेपाल में भारत की तुलना में 4 गुना ज़्यादा है।
इतना ही नहीं इस लिस्ट में विटारा ब्रेज़ा, टाटा नेक्सान और हुंडई क्रेटा का भी नाम शामिल है, जिनकी नेपाली करंसी के अनुसार शुरूआती कीमत क्रमश: 43 लाख रुपए 36.99 लाख और 46.96 लाख रूपए है।