धूं- धूं कर जल गई टाटा पंच, एक महीने पहले ही खरीदी थी एसयूवी

Monday, Apr 03, 2023 - 04:23 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Tata punch कंपनी का भारतीय बाज़ार में मौजूद एक काफी पापुलर मॉडल है। एक छोटी एसयूवी होने के चलते इसने मार्केट में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन हाल ही में टाटा पंच में आग लगने का मामला सामने आया है। जिसमें चलती हुई एसयूवी में आग लग गई और कार में सवार यात्रियों ने समय रहते बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।

इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यह कार जलती हुई नज़र आ रही है। बता दें कि यह मामला गुजरात के नवसारी ब्रिज का है,जहां ब्रिज से गुजरते समय टाटा पंच में आग लग गई। वही इस कार के मालिक ने बताया कि एक महीना पहले ही Tata Punch AMT Accomplished वेरिएंट खरीदा। आगे उन्होंने बताया कि हाइवे पर से जाते समय कार के लेफ्ट हैडलैंप से धुंआ निकलने लगा, जिसे देखकर उन्होंने गाड़ी रोक दी और बाहर निकल आए। कुछ ही समय में कार आग की चपेट में आ गई।

 आग लगने का क्या कारण है इसके बारे में जानकारी सामने नही आई है, लेकिन कार मालिक द्वारा इसकी जानकारी डीलरशिप पर दी गई है और टाटा मोटर्स की टीम इस पर जांच कर रही है।  

Radhika

Advertising