Tata Nexon EV Max XZ+ Lux में शामिल हुई नई 10.25-इंच टचस्क्रीन
punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 12:07 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Tata Motors ने Nexon EV Max XZ+ Lux ट्रिम को अपडेट किया है। अपडेट्स के तौर पर इसमें नई 10.25-इंच टचस्क्रीन दी गई है। यह ट्रिम 3.3kW चार्जर के साथ XZ+ Lux की कीमत 18.79 लाख रुपये और 7.2kW चार्जर के साथ 19.29 लाख रुपये पर उपलब्ध होगा।
फीचर्स-
इसमें नई 10.25-इंच टचस्क्रीन दी है। अन्य अपडेट में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी, एक अपग्रेडेड रिवर्स कैमरा और एक एकीकृत वॉयस असिस्टेंट शामिल हैं।
पावरट्रेन-
Nexon EV Max में 40.5kWh की बैटरी मिलती है। यह बैटरीपैक 453km की रेंज देती है। सिंगल-इलेक्ट्रिक मोटर से आगे के पहियों को पावर दी जाती है, जो 143hp और 250Nm का टार्क पैदा करता है।
बैटरीपैक-
स्टैंडर्ड तौर पर इसमें 2 चार्जर - एक 3.3kW और एक 7.2kW चार्जर दिए हैं। पहले चार्जर से इसे 15 घंटे में 10-100 प्रतिशत से चार्ज किया जा सकता है, जबकि बाद वाले के साथ, इसे 0-100 प्रतिशत से चार्ज होने में 6.5 घंटे का समय लगता है। Nexon EV Max Dark को 50kW DC फास्ट चार्जर से 56 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
राइवल-
Nexon EV Max का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra XUV400 से है, जिसकी कीमत 15.99 लाख-19.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) के बीच है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

इस दिन शुरु हो रहे हैं महालक्ष्मी व्रत, 16 दिन तक भक्तों पर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

Mahalaxmi Vrat: जानें, कब से शुरू होंगे दुख और दरिद्रता का नाश करने वाले महालक्ष्मी व्रत

Radha Ashtami पर कर लें ये 4 अचूक उपाय, नौकरी के साथ प्रेम संबंध में भी मिलेगी सफलता

राधा अष्टमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें मां की पूजा, मिलेगा आशीर्वाद