नेपाल में लॉन्च हुआ टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स एडिशन, जाने कितनी है कीमत

Wednesday, May 10, 2023 - 11:37 AM (IST)

ऑटो डेस्क : Tata Motors ने नेपाल में नेक्सॉन ईवी मैक्स को लॉन्च कर दिया है। नेपाली करंसी के हिसाब से इसे लगभग 46 लाख रुपए  की कीमत पर पेश किया गया है। भारत में यह 18.34 लाख से 19.84 लाख रुपए की कीमत पर अवेलेबल है।

नेपाल में इसे समान सुविधाओं के समान पेश किया गया है। इसमें 40.5 किलोवाट लिथियम आयन बैटरीपैक के साथ पेश किया गया है, जो 453 किमी की रेंज देता है। स्पीड को लेकर दावा है कि 9 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार हासिल की जा सकती है। बता दें कि भारत में कंपनी ने टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स के डार्क एडिशन को लॉन्च किया था। इसकी शुरूआती कीमत 19.04 लाख रुपए है।  

Radhika

Advertising