Tata Motors ने FY2023 में दायर किए 158 पेटेंट, 71 को मिली मंजूरी

Sunday, Apr 30, 2023 - 04:54 PM (IST)

ऑटो डेस्क. Tata Motors ने ऐलान किया है कि उन्होंने FY2023 में रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट फाइल किए हैं। कंपनी ने 158 पेटेंट और 79 डिजाइन दायर किए हैं, जिसे कॉमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल का निर्माण करने वाले किसी भारतीय ओईएम द्वारा देश में दायर किए गए पेटेंट की सबसे बड़ी संख्या कहा जाता है। 


टाटा की लेटेस्ट पेटेंट फाइलिंग विद्युतीकरण, स्थिरता, सुरक्षा और कनेक्टेड कारों से संबंधित उत्पादों, प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकियों के व्यापक स्पेक्ट्रम में फैली हुई है। इसके अलावा कंपनी ने पावरट्रेन, बॉडी और ट्रिम, सस्पेंशन, उत्सर्जन नियंत्रण और अन्य से संबंधित पेटेंट भी दायर किए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Tata Motors को FY2023 के दौरान 71 पेटेंट को हरी झंडी मिली है।


TATA अपकमिंग प्रोडक्ट

टाटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में Tata Curvv, Tata Sierra EV, Tata Harrier EV, Tata Punch CNG, Tata Altroz ​​CNG, Tata Altroz ​​Racer, और Safari और Harrier के Red Dark Editions जैसी कारों को शोकेस किया था। एसयूवी के रेड डार्क एडिशन भारत में लॉन्च हो चुके हैं और अब उम्मीद है कि बाकी भी जल्द ही लॉन्च किए जाएंगे।

Parminder Kaur

Advertising