2022 में 6 प्रोडक्ट लाएगी Skoda, इन मॉडल्स पर कर रही काम

Friday, Jan 07, 2022 - 03:34 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Skoda का हाल के वर्षों में इंडियन मार्केट में काफी फोकस रहा है। कंपनी ने 2021 में नई कुशाक कॉम्पैक्ट एसयूवी के लॉन्च की बाद से उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। अब Skoda इंडिया ने 2022 में नई कार, वेरिएंट और अपडेट सहित 6 नए प्रोडक्ट लाने का प्लान किया है।

2022 में कंपनी का पहला प्रोडक्ट फेसलिफ़्टेड kodiak होगा जो जनवरी में ही बाज़ार में प्रवेश करेगा। इसमें अब कुछ फीचर अपडेट और हल्के कॉस्मेटिक बदलाव के साथ टर्बो-पेट्रोल पावरट्रेन मिलेगा।

सबसे बडा लांच नई स्कोडा स्लाविया सेडान का होगा। यह MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर बेस्ड दूसरी कार है। इसमें कुशाक के जैसा टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। स्टाइल के मामले में, यह अपने लाइनअप में बड़ी सेडान की तरह आधुनिक दिखती है। Slavia फरवरी में डीलरशिप पर पहुंच जाएगी और फरवरी के एंड से इसकी टेस्ट ड्राइव शुरू हो जाएगी। इसकी कीमतों की घोषणा मार्च में की जाएगी।

2022 में आने वाले अन्य नए स्कोडा प्रोडक्ट में कुशाक का मोंटे कार्लो एडिशन शामिल है। यह एसयूवी के लाइनअप में एक अलग एडिशन होगा, जिसे एक्सटीरियर और इंटीरियर के लिए एक स्पेशसिफिक रेड एंड ब्लैक डिज़ाइन पैकेज मिलेगा। मोंटे कार्लो आमतौर पर टॉप-स्पेक वेरिएंट पर बेस्ड होता है और इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ कुशाक स्टाइल के समान फीचर-सेट मिलने की संभावना है। इसे स्लाविया से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे एडवांस्ड फीचर भी मिल सकते हैं।

स्कोडा 2022 में अपनी Enyaq iV इलेक्ट्रिक एसयूवी को कंप्लीट बिल्ट यूनिट के तौर पर लाकर भारत में EV स्पेस में प्रवेश करेगी। इसे 52kWh और 58kWh बैटरी पैक वेरिएंट के साथ लाए जाने की संभावना है जो 340km और क्रमशः 390 किमी तक की WLTP रेंज का दावा करती है।

2022 के लिए अन्य दो नए उत्पाद क्या हो सकते हैं, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन Skoda Octavia और superb के लिए भी कुछ अपडेट लाएगा। नई Octavia vRS इस साल के प्लान में शामिल नहीं है।

Piyush Sharma

Advertising