2022 में Volkswagen के प्रोडक्शन पर सेमीकंडक्टर चिप की कमी पड़ेगी भारी

Friday, Dec 17, 2021 - 11:27 AM (IST)

ऑटो डेस्क: जर्मन की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen शुरुआत से ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। कंपनी द्वारा हाल ही में Volkswagen tiguan facelift को भी लॉन्च किया गया था। इस कार की लॉन्चिंग के बाद ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि 2022 में कंपनी द्वारा इस साल की तुलना में पहले से भी कम कारों का प्रोडक्शन किया जाएगा,जिसके पीछे का मख्य कारण ऑटो सेक्टर में सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी है। इस बात का खुलासा जर्मन की जानी–मानी मैग्ज़ीन के ज़रिए हुआ।

इसी के साथ यह भी अनुमान लगया जा रहा है कि ऑटोमेकर्स को 2023 की शुरुआत तक इस मुश्किल का सामना करना होगा। कंपनी ने कहा कि 2022 में  लगभग 8 मिलियन कारों की डिलीवरी की जाएगी। इसके विपरीत यदि परिस्थितियां अनुकूल भी रहती हैं तो भी कारों की डिलीवरी की संख्या इस साल की तुलना में कम होगी।

इसके अलावा कुछ अन्य कार कंपनियों जैसे- BMW और Daimler द्वारा भी अगले साल सेमीकंडक्टर की कमी की उम्मीद जताई जा रही है। इन कंपनियों द्वारा यह अनुमान लगया जा रहा है कि यह कमी 2022 की दूसरी छमाही तक जा रहेगी।

नवंबर में Volkswagen की अन्य लक्जरी शाखा पोर्श ने सेमीकंडक्टर की कमी को देखते हुए कहा कि वाहन निर्माताओं द्वारा इस कमी को दूर करने के लिए अपने स्वयं के चिप्स का प्रोडक्शन शुरू करना चाहिए।

 

Piyush Sharma

Advertising