SEAT ने पेश किया अपना दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर Mo 50, फुल चार्ज पर देगा 172km की रेंज

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 01:37 PM (IST)

ऑटो डेस्क. स्पैनिश वाहन निर्माता कंपनी SEAT ने अपने दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर SEAT Mo 50 को पेश कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने नवंबर में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Mo 125 को लॉन्च किया था। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर साइलेंस बेस्ड है, जो इंटरनेशनल मार्केट में उपल्बध है। 

PunjabKesari


बैटरी पैक

SEAT Mo 50 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5.6 kWh की बैटरी और 7.3 kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 9.7 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि Mo 50 फुल चार्ज पर 172 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें 3 मोड्स सिटी, स्पोर्ट और ईको शामिल है। 

PunjabKesari


कीमत और मुकाबला


फिलहाल कंपनी ने इसके SEAT Mo 50 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 2023 में भारत में लॉन्च हो सकता है। भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला TVS iQube, Bajaj Chetak, Ola S1 और Ather 450X से होगा।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Related News