फेस्टिव सीज़न में बढ़ी पेसेंजर व्हीकल्स की सेल, रिकॉर्ड की 3.35 लाख यूनिट्स की बिक्री

punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2023 - 06:26 PM (IST)

ऑटो डेस्क: 2023 का फेस्टिव सीज़न भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा। कंपनियों द्वारा प्रोडक्शन और सप्लाई बढ़ाने के कारण नवंबर में सेल काफी बढ़ी। इस दौरान कुल 3.35 लाख यात्री वाहन बिके। नवंबर 2022 के कंपेरिज़न में 3.9 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है।

PunjabKesari

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने कहा, एसयूवी की मांग में लगातार तेजी बनी हुई है। इस लिस्ट में एसयूवीस की सेल की हिस्सेदारी 50% की रही। इसके अलावा वाहन उद्योग को चालू वित्तीय वर्ष में 41 लाख से ज़्यादा यूनिट सेल होने की उम्मीद है। मारुति की बात करें इस कंपनी की कुल सेल 3.39 % बढ़कर 1,64,439 यूनिट्स  तक पहुंच गई। वहीं छोटी कारों की बिक्री 45.43% की हुई। इसके अलावा हुंडई की 65,801 इकाईयां बिकी हैं। टाटा मोटर्स की कुल सेल में भी 1.73 % की गिरावट देखी गई है।

PunjabKesari

दोपहिया वाहनों की लिस्ट में बजाज ऑटो की सेल में 31% की ग्रोथ के साथ 4,03,003 इकाई बिकी हैं। वही टीवीएस मोटर की बिक्री में भी 31 % और होंडा मोटरसाइकिल में 20 % की ग्रोथ देखी गई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News