कभी 18,700 रुपए में मिलती थी Royal Enfield bullet 350,सोशल मीडिया पर वायरल हुई 1986 के बिल की तस्वीर

Thursday, Dec 29, 2022 - 01:43 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Royal Enfield कंपनी दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। बुलेट 350 को आज भी खूब पसंद किया जाता है। वर्तमान में बुलेट 350 की कीमत 1.50 लाख रुपए शुरू होती है। लेकिन सोशल मीडिया पर रॉयल एनफील्ड बुलेट के एक बिल की तस्वीर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें इसकी कीमत 18,700 रुपए लिखी हुई है। जानते हैं क्या है ये पूरा मामला-   

इंस्टाग्राम पर एक रॉयल एनफील्ड बुलेट के पुराने बिल की तस्वीर शेयर की गई है। बता दें कि यह बिल 36 साल पुराना है और इसे संदीप ऑटो कंपनी के डीलर ने शेयर किया है। डीलर ने 1986 में बुलेट350 को सेल किया था और उस समय इसकी कीमत मात्र 18,700 रुपए की थी। मिली जानकारी के अनुसार यह डीलर झारखंड के बोकारो जिले में है।

केवल बुलेट 350 ही नहीं ब्रांड के अन्य मॉडल्स का प्रदर्शन भी मार्केट में काफी शानदार रहा है। इसके पावरफुल इंजन के चलते इस ब्रांड की बाइक्स को एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है। इसके अलावा कुछ समय पहले ऐसी जानकारी भी सामने आई थी कि कंपनी अब बहुत जल्द इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश की करने वाली है।

Radhika

Advertising