भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को भारी पड़ा 200kmph की स्पीड में लेम्बोर्गिनी उरुस चलाना, ओवरस्पीड पर कटे 3 चालान

punjabkesari.in Thursday, Oct 19, 2023 - 03:07 PM (IST)

ऑटो डेस्क: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को तेज़ स्पीड में गाड़ी चलाना महंगा पड़ गया है।  बताया जा रहा है कि रोहित मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लेम्बोर्गिनी उरुस एसयूवी को 200kmph की स्पीड पर चला रहे थे। एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग के लिए 3 चालान भी जारी हुए हैं।

Cricket captain Rohit Sharma buys Lamborghini Urus in Team India shade

बता दें कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की स्पीड लिमिट100 kmph की है, लेकिन रोहित की कार की स्पीड दोगुनी थी। उस समय पर हाइवे पर अन्य गाड़ियां भी मौजूद थी, ओवर स्पीड होने के कारण उनकी कार अन्य किसी गाड़ी से टकरा भी सकती थी। ओवरस्पीडिंग के लिए रोहित शर्मा को कितना चालान मिला, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली।

शर्मा को अक्सर मुंबई में लेम्बोर्गिनी उरुस चलाते हुए देखा जाता है। यह कंपनी की भारत में मौजूद सबसे तेजी से बिकने वाली लेम्बोर्गिनी में से एक है। यह एसयूवी क्रिकेटर्स के अलावा कई मशहूर हस्तियों और बिजनेसमैन की पसंद भी है।

लेम्बोर्गिनी उरुस में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड वी8 पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 8-स्पीड ZF ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है। भारत में लेम्बोर्गिनी उरुस की कीमत 4.2 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika