साड़ी पहन बाइक पर सवार होकर 30 देशों की यात्रा करने निकली पुणे की रमिला लतपते

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 01:20 PM (IST)

ऑटो डेस्क. आज के समय में महिलाएं किसी भी काम में पीछे नहीं है। अगर वे किसी काम को करने की ठान लें चाहे फिर वह कितना ही मुश्किल क्यों न हो करके ही छोड़ती हैं। आज हम ऐसी ही एक महिला की बात करने जा रहे हैं, जिसका नाम रमिला लतपते है, जो 27 साल की है और पुणे की रहने वाली है। रमिला साड़ी, माथे पर बिंदी और दिल में हौसलों की उड़ान भर अपनी होंडा हाइनेस 350 पर एक सफर पर निकल चुकी है। रमिला 30 देशों की यात्रा कर भारत के सांस्कृतिक मूल्यों का प्रचार करेगी।

PunjabKesari
रमिला लतपते ने 9 मार्च 2023 शाम 4:30 बजे से अपनी बाइक यात्रा शुरू कर दी है।  गेटवे ऑफ इंडिया पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और अन्य गणमान्य रमिला की बाइक को फ्लैग-ऑफ किया। रमिला ने बताया कि वह 8 मार्च 2024 को वापस आ जाएंगी और इस एक साल के दौरान वह करीब एक लाख किलोमीटर बाइक यात्रा करेंगी। रमिला ने 20-30 देशों की यात्रा की योजना बनाई है और वह हमेशा साड़ी पहने ही मोटरसाइकल चलाएंगी।

PunjabKesari
पेशे से सोशल आंत्रप्रेन्योर रमिला का मकसद महाराष्ट्र के कल्चर के साथ ही राज्य की सभी प्रमुख खूबियों को दुनिया से रूबरू कराना है। रमिला की इस यात्रा का मकसद इंडियन कल्चर को प्रमोट करना है। हालांकि यहां बताना जरूरी है कि जब भी कोई राइडर बाइक से लंबी दूरी तय करने निकलता/निकलती है तो उन्हें सेफ्टी के लिए राइडिंग गियर इस्तेमाल करना चाहिए। उम्मीद है कि रमिला लतपते भी अपनी बाइक यात्रा के दौरान सभी तरह की सेफ्टी का ध्यान रखेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Recommended News

Related News