करोड़ों की गाड़ी के मालिक बने पापुलर सिंगर बादशाह, कीमत सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Saturday, Jul 30, 2022 - 02:29 PM (IST)

ऑटो डेस्क: पापुलर सिंगर बादशाह  ने हाल ही में Lamborghini Urus खरीदी है। यह बादशाह की दूसरी Lamborghini Urus है। सिंगर द्वारा हाल ही में Lamborghini की डिलीवरी के लेते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों में यह देखा जा सकता है कि इस ब्रैंड न्यू एसयूवी को नियो नोक्टिस शेड में तैयार किया गया है। इसके अलावा इसे अट्रैक्टिव लुक देने के लिए इसमें 22 इंच के रिम्स भी शामिल किए गए हैं।

पहले भी खरीदी थी Lamborghini Urus

ऐसा कहा जा रहा है बादशाह के पास नई  Urus खरीदने से पहले भी एक सेकेंड Rosso Anteros शेड में Lamborghini Urus मौजूद है। जो शायद उन्होंने न्यू Lamborghini Urus के लंबे वेटिंग पीरियड को देखते हुए खरीदी थी। बता दें कि भारत में Urus को 2 वेरिएंटस्- Lamborghini Urus V8 और Lamborghini Urus Pearl capsule में लॉन्च किया था,जिनकी कीमत क्रमश: 3.15 करोड़ रुपए और 3.43 करोड़ रुपए है।

Akash sikarwar

Advertising