लोगों को खूब पसंद आ रहा है थार का डीज़ल वेरिएंट, पिछले 3 महीने के सेल्स आंकड़ों से हुआ खुलासा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2022 - 01:07 PM (IST)

ऑटो डेस्क: भारतीय बाज़ार में महिंद्रा की सभी गाड़ियों को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन महिंद्रा थार एक ऐसा मॉडल है,जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। हालांकि इस कार पर एक लंबा वेटिंग पीरियड मिल रहा है, लेकिन फिर भी इसकी डिमांड कम नहीं हो रही है।

PunjabKesari

महिंद्रा थार मार्केट में पेट्रोल और डीज़ल मॉडल्स में अवेलेबल है। लेकिन ज्यादातर ग्राहक महिंद्रा थार के डीजल वेरिएंट को खरीदना पसंद कर रहे हैं। अगर थार के पिछले 3 महीनों के सेल्स के आंकड़े देखे जाएं तो इसमें डीज़ल वेरिएंट की हिस्सेदारी 90% की रही है। जिसे देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेट्रोल मॉडल की पापुलेरिटी काफी तेज़ी से कम हो रही है। जानते हैं कि आखिर क्या है थार के पेट्रोल वेरिएंट के कम सेल होने के पीछे की वजह-

जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि थार के पेट्रोल वेरिएंट की सेल कम होती दिखाई दे रही है। इसके पीछे की वजह ही बात करें तो पेट्रोल की तुलना में डीज़ल वेरिएंट की रनिंग कॉस्ट काफी कम है। इतना ही नहीं इसे बेहतर फ्यूल इकॉनोमी के चलते भी काफी पसंद किया जाता है।

PunjabKesari

इतना मिल रहा है वेटिंग पीरियड-

महिंद्रा थार भारतीय बाज़ार में काफी पापुलर है,जिस बात का अंदाज़ा इस पर मिल रहे वेटिंग पीरियड से लगाया जा सकता है। थार की हेवी डिमांड के चलते ग्राहकों को इसे घर लाने के लिए 5 महीने से ज़्यादा का इंतज़ार करना होगा।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News

Recommended News