अब नहीं होगी पेट्रोल और डीज़ल के दामों की चिंता, 30 रुपए में 100 किमी चलेगी टाटा नैनो सोलर कार

Monday, Mar 20, 2023 - 02:12 PM (IST)

ऑटो डेस्क: भारत में  पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। लगातार बढ़ रही इन कीमतों को देखते हुए ग्राहक सीएनजी ऑप्शन के साथ- साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। 

इस बीच पश्चिम बंगाल में एक ऐसी टाटा नैनो सामने आई है, जो सोलर एनर्जी से चलती है। इसे 100 किमी. चलाने के लिए खर्चा सिर्फ 30 रुपये का आता है। टाटा ने ऐसी कोई कार मार्केट में लॉन्च नहीं की है। लेकिन फिर भी ये कार चर्चा का विषय बनी हुई है।

बता दें कि वेस्ट बंगाल के एक शख्स ने खुद इस कार को मॉडिफाई किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है। इसमें कोई इंजन भी नहीं है। कार की छत पर सौर पैनल लगे हैं। एक मीडिया एजेंसी द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया गया है। टाटा  नेनो को मॉडिफाई करने वाले व्यकित का नाम मनोजित मंडल बताया जा रहा है। इस कार की खासियत यह है अन्य गाड़ियों की तरह आवाज़ नही करती यानि कि ये साइलेंट हैं। नैनो सोलर कार की टॉप 80 किमी प्रति घंटे की है।

व्यापारी के अनुसार इस काम के लिए उन्होंने सरकार से कोई मदद नही मिली। वे केवल बढ़ रहे फ्यूल के दामों से निजात पाना चाहते थे, जिसके चलते उन्होंने इसे मॉडिफाई किया। जानकारी के लिए बता दें कि नैनो टाटा मोटर्स द्वारा 2008 में लॉन्च की गई एक कॉम्पैक्ट हैचबैक थी, जिसे कम सेल के चलते बंद कर दिया गया था।  

Radhika

Advertising