अब चांद पर भी दौड़ेगी Hyundai की कार, जानें क्या कुछ होगा गाड़ी में खास

Friday, Apr 21, 2023 - 12:25 PM (IST)

ऑटो डेस्क. साउथ कोरियाई कंपनी Hyundai की कारों की दुनियाभर में काफी डिमांड है। अब कंपनी ऐसी कार लाने की तैयारी कर रही है, जिसे चांद पर चलाया जा सके। कंपनी ने लूनर एक्सप्लोरेशन मोबिलिटी रोवर को बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। इसे कोरिया में एयरोस्पसे पार्टनर के साथ मिलकर हुंडई बना रही है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में...


कंपनी के अनुसार, लूनर रोवर में हुंडई और किआ की कारों में मिलने वाली सभी एडवांस तकनीक को दिया जाएगा, जिसमें एडवांस रोबोटिक्स, कैमरा, LiDAR सेंसर, ऑटोमैटिक ड्राइविंग तकनीक जैसी चीजें शामिल होंगी। इसमें सोलर पैनल भी होंगे, जिससे इसे चार्ज किया जा सकेगा।


कंपनी के अनुसार, लूनर रोवर का कुल वजन करीब 70 किलोग्राम तक होगा। इसके सरफेस को इस तरह बनाया जाएगा, जिससे यह हर तरह के तापमान को आसानी से झेल पाए। कई तरह के टेस्ट के बाद इसे चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव पास उतारने की योजना पर काम किया जा रहा है।


हुंडई मोटर ग्रुप और किआ के रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्लानिंग और को-आर्डिनेशन सेंटर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट योंग वा किम ने कहा कि इसका लक्ष्य मानव पहुंच और मानव गतिशीलता अनुभवों के दायरे में योगदान करना है। चंद्रमा अन्वेषण गतिशीलता विकास मॉडल का निर्माण न केवल इस लक्ष्य को दर्शाता है, बल्कि महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने में ठोस परिणाम प्राप्त करने की हमारी महत्वाकांक्षा को भी दर्शाता है। रोवर के विकास के साथ हम अंतरिक्ष गतिशीलता में विस्तार करने के लिए भूमि, समुद्र और वायु गतिशीलता से आगे बढ़ रहे हैं।

Parminder Kaur

Advertising