केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दावा- भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार

Tuesday, Jun 06, 2023 - 11:06 AM (IST)

ऑटो डेस्क. भारत का ऑटोमोबाइल बाजार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस समय भारत का ऑटो बाजार दुनिया भर में तीसरे नंबर पर है। जापान को पीछे छोड़ कर भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस समय पहले नंबर पर चीन है और दूसरे नंबर पर अमेरिका है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया है कि पांच सालों में भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन जाएगा।


नितिन गडकरी ने कहा कि वर्तमान में देश के ऑटोमोबाइल उद्योग का आकार ₹7.5 लाख करोड़ है। इंडस्ट्री ने अब तक 4.5 करोड़ नौकरियां पैदा की हैं और यह केंद्र और राज्य सरकारों को अधिकतम वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान भी करता है।


केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन जाएगा। देश का ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री 2028 तक 15 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा। हम नंबर वन पॉजिशन पर होगें। प्राइम मिनिस्टर नरेंद मोदी के सहयोग से इंडस्ट्री का साइज 15 लाख करोड़ तक हो जाएगा।

Parminder Kaur

Advertising