लिथियम भंडार को लेकर नितिन गडकरी का बयान- इसके रिजर्व से भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा ईवी निर्माता

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 05:19 PM (IST)

ऑटो डेस्क. इस समय भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा वाहन निर्माता देश है। हाल ही में भारत को लिथियम के रूप में प्रकृति की एक सौगात मिली है। इसके संबंध में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में मिले लिथियम रिजर्व का उपयोग करके भारत दुनिया का सबसे ज्यादा Electric Vehicle बनाने वाले देश बन सकता है।

PunjabKesari
नितिन गडकरी ने कहा- अगर भारत हाल ही में जम्मू-कश्मीर में खोजे गए लिथियम के भंडार का पूरा उपयोग कर लेता है तो यह दुनिया का नंबर एक वाहन निर्माता देश बन जाएगा। इलेक्ट्रिक बस देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भविष्य हैं। अब तक देश में हर साल 1,200 टन लिथियम आयात किया जाता था। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) द्वारा रियासी जिले में लिथियम के अनुमानित 5.9 मिलियन टन रिजर्व की खोज की गई। अगर देश में मिले लिथियम रिजर्व का उपयोग कर लिया जाएगा तो भारत विश्व का सबसे बड़ा वाहन बाजार बन जाएगा।

PunjabKesari
गडकरी ने आगे कहा- वर्तमान में भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग 7.5 लाख करोड़ रुपये का है। सरकार को सबसे ज्यादा GST इस क्षेत्र से ही मिलती है। इस लिथियम से ईवी निर्माण में काफी बढ़ोतरी होने वाली है। जिसके चलते सरकार को भी लाभ होने वाला है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Recommended News

Related News