धमाकेदार अंदाज में वापस आ रही है Renault Duster, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2023 - 05:28 PM (IST)

ऑटो डेस्क. Renault Duster ने कई सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया। अब एक बार फिर Duster वापसी करने जा रही है। हाल ही में Duster को यूरोप में स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari
तस्वीरों में नई Duster कवर नजर आ रही है। खने में ये पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बड़ी लग रही है। नई डस्टर काफी हद तक Desia Bigster कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी। डस्टर का मौजूदा मॉडल 4.37 मीटर मीटर लंबा है। लेकिन Bigsgter कॉन्सेप्ट 4.6 मीटर लंबा है। इसे कंपनी ने काफी रफ और चंकी लुक दिया है।

PunjabKesari
बता दें भारत में Renault Duster को 2012 को लॉन्च किया था। कंपनी ने साल 2022 में इसे इंडियन मार्केट में डिस्कंटीन्यू कर दिया था। ये SUV लैटिन अमेरिका, रूस, यूक्रेन, एशिया, मध्य पूर्व, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी काफी पॉपलुर रही है। अब इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को बाजार में उतारने की तैयारी हो रही है, जिसे इंडिया में भी लॉन्च किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Related News

Recommended News