इन राज्यों की सड़कों पर दौड़ रहे हैं ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन, देखें पूरी खबर

Friday, Jun 09, 2023 - 06:13 PM (IST)

ऑटो डेस्क: भारतीय बाजार में लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ रही है। इस सेगमेंट ज्यादा मांग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए दर्ज की जाती है। बता दें कि दस भारतीय राज्यों में राष्ट्रीय औसत से अधिक ई-दोपहिया वाहन देखी गई है। राज्यों की इस लिस्ट में गोवा (17.20%), केरल (13.66%), कर्नाटक (12.19%), महाराष्ट्र (10.74%), गुजरात (8.70%), राजस्थान (7.15%), आंध्र प्रदेश (6.44%), छत्तीसगढ़ (6.32%) तमिलनाडु (6.31%) और ओडिशा (6.17%) शामिल हैं।

आपको बता दें कि सरकार का लक्ष्य 2030 तक कुल दोपहिया वाहनों में 80 प्रतिशत ई-दोपहिया वाहन रखना है। 2019 में किसी भी राज्य में ई-दोपहिया वाहन एक प्रतिशत से अधिक नहीं थे। वही अब 31 मई तक, भारतीय सड़कों पर चलने वाले 5.63 प्रतिशत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संख्या हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि 2023 के पहले पांच महीनों में देश में 3,92,681 ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। 2023 की तुलना में 2022 में कुल 630,893 ई-दोपहिया वाहन सेल हुए थे।

Radhika

Advertising