मिनी इंडिया ने किया कूपर रेंज की कीमत में किया इज़ाफा, जानें क्या है नई कीमत

Wednesday, Jun 07, 2023 - 05:28 PM (IST)

ऑटो डेस्क: मिनी इंडिया ने अपने संपूर्ण कूपर रेंज के लिए मूल्य वृद्धि की घोषणा की है। कंपनी ने हैचबैक के मूल्य में 1.60 लाख रुपए की बढोतरी है। जिसके अनुसार कंट्रीमैन कूपर एस जेसीडब्ल्यू अब ₹47.40 लाख (एक्स-शोरूम) में खरीदी जा सकती है।

दूसरी ओर, मिनी कूपर एस (स्टेपट्रोनिक स्पोर्ट) की कीमत 40.58 लाख रुपये से बढ़कर 41.78 लाख रुपये हो गई है। मिनी कूपर एसई की कीमत अब 52.50 लाख रुपये है। मूल्य बढ़ोतरी से पहले इसकी कीमत 50.90 लाख थी।

इसके अलावा कार निर्माता ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से मिनी कूपर कन्वर्टिबल और कूपर जेसीडब्ल्यू मॉडल को भी हटा दिया है। फिलहाल देश में केवल तीन मॉडल ही बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

 

Radhika

Advertising