MG Hector और ZS EV ने बिक्री में निभाया अहम रोल, कंपनी ने दर्ज की 21 प्रतिशत की वृद्धि

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2023 - 12:08 PM (IST)

ऑटो डेस्क. MG Motor India ने साल 2023 की पहली छिमाही में 29000 से अधिक वाहनों की बिक्री की है। वहीं पिछले साल 2022  की पहली छिमाही में कंपनी ने 24000 वाहनों की बिक्री की थी। इस हिसाब से एमजी ने 21 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। 

PunjabKesari


MG Hector और ZS EV का बिक्री में अहम योगदान

कंपनी का कहना है कि जनवरी में भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी-एमजी हेक्टर के नेक्स्ट-जेन वेरिएंट के लॉन्च और कंपनी के फ्लैगशिप प्रोडक्ट ZS EV की मांग ने बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ब्रांड ने मार्च 2023 में 6051 यूनिट की अपनी अब तक की सबसे अधिक रिटेल सेल दर्ज की है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Related News