मर्सिडीज- बेंज़ ने शुरू की एएमजी जी63, जीएलएस मेबैक 600 की बुकिंग
punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2023 - 01:07 PM (IST)
ऑटो डेस्क: मर्सिडीज-बेंज द्वारा अपनी दो हाई-एंड एसयूवी - एएमजी जी63 ऑफ-रोडर और जीएलएस मेबैक 600 के लिए बुकिंग्स स्टार्ट कर दी गई हैं। निर्माता के अनुसार इन दो हाई-एंड एसयूवी की अतिरिक्त इकाइयां मिली हैं जिसके चलते इन पर मिलने वाला वेटिंग पीरियड भी कम हो गया है।

पहले कंपनी द्वारा रिर्पोट जारी की गई थी, जिसमें यह बताया गया था कि ज्यादा डिमांड के चलते मर्सिडीज की कारों पर दो साल तक का वेटिंग पीरियड मिल रहा है। मॉडल अनुसार बात करे तो एएमजी जी-क्लास पर डेढ़ साल और जीएलएस मेबैक 600 के सिंगल-टोन पेंट शेड्स के लिए आठ महीने और डुअल-टोन पेंट शेड्स के लिए 10 महीने तक का इंतज़ार करना होगा। मर्सिडीज-बेंज ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह 2023 में भारत में 10 नए मॉडल लॉन्च करने वाली है।
