Hyundai Verna पर जबरदस्त डिस्काउंट, कैश + एक्सचेंज में मिलेगा बड़ा फायदा; जानें पूरी डील
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 03:45 PM (IST)
Automobile News: भारतीय बाजार में हुंडई वरना (Hyundai Verna) हमेशा से अपनी दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती है। हाल ही में इसका नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हुआ है, लेकिन इस समय ज्यादा चर्चा पुराने यानी प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर मिल रहे भारी डिस्काउंट की हो रही है। ऐसे में यह कार खरीदने का सही मौका बन सकता है।
अगर आप नई सेडान खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस समय Hyundai Verna पर मिल रहे जबरदस्त ऑफर्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कंपनी प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर करीब 1 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है, जिससे यह डील काफी आकर्षक बन गई है।
डिस्काउंट और ऑफर्स
हुंडई अपने इस मॉडल पर 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा, पुराने वाहन को बदलने पर 45,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल सकता है। अगर आप अपनी पुरानी कार एक्सचेंज करते हैं, तो 10,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। जो ग्राहक पहले से हुंडई की कार इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें 15,000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी मिलेगा। साथ ही कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर कुल फायदा करीब 1 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।
खरीदें या नहीं?
अगर आप एक पावरफुल और लो-हाइट सेडान पसंद करते हैं, तो यह कार इस समय अच्छी डील साबित हो सकती है। खासकर जब इतना बड़ा डिस्काउंट मिल रहा हो, तो इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है।
फेसलिफ्ट में क्या नया है?
नई 2026 वर्ना में कुछ डिजाइन बदलाव किए गए हैं। इसमें नया ब्लैक क्रोम ग्रिल, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, अपडेटेड बंपर और R16 डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
फीचर्स और इंजन
कार के अंदर भी कई नए बदलाव देखने को मिलते हैं। इसमें नया D-कट स्टीयरिंग व्हील, ड्राइवर के लिए 8-वे इलेक्ट्रिक सीट (मेमोरी फंक्शन के साथ) और फ्रंट पैसेंजर के लिए 4-वे एडजस्टेबल सीट दी गई है। इसके अलावा रियर विंडो सनशेड, पैसेंजर सीट वॉक-इन फीचर और 528 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है। कार में 10.25-इंच की दो बड़ी स्क्रीन दी गई हैं, जिनमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट भी मिलता है। इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही हैं। इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। साथ ही 6-स्पीड मैनुअल, IVT और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स भी उपलब्ध हैं।
