मारुति सुजुकी ने रिकॉल की Baleno की 7,213 यूनिट्स, इस खराबी के चलते कंपनी ने लिया फैसला

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2023 - 10:35 AM (IST)

ऑटो डेस्क. मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी पॉपुलर कार Baleno को रिकॉल किया है। कार में मिली खराबी की शिकायत के चलते कंपनी ने ये फैसला लिया है। Ertiga और XL6 में भी दिक्कत आ रही है। Maruti Suzuki ने Baleno को क्यों वापस बुलाया है। आइए जानते हैं इस बारे में...

PunjabKesari
मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि ब्रेक लगाने में मदद करने वाले वैक्यूम पंप में संदिग्ध खराबी के चलते वह बलेनो आरएस मॉडल की 7,213 इकाइयों को वापस मंगा रही है। रिकॉल 27 अक्टूबर, 2016 और 1 नवंबर, 2019 के बीच निर्मित वाहनों को प्रभावित करेगा। प्रभावित वाहन में ब्रेक पेडल एप्लिकेशन में अधिक प्रयास की आवश्यकता पड़ रही है। कंपनी के अधिकृत डीलर वर्कशॉप से ​​दोषपूर्ण पुर्जों को मुफ्त में बदला जाएगा।

PunjabKesari


Ertiga और XL6 में भी दिक्कत

मारुति सुजुकी इंडिया ने यह भी कहा कि वह 24 जून, 2022 और 7 जुलाई, 2022 के बीच निर्मित एर्टिगा और एक्सएल6 मॉडल के 676 वाहनों के लिए एक सेवा अभियान शुरू करेगी।  इन कारों के फ्रंट ड्राइवशाफ्ट में दिक्कत आ रही है। शिकायत आई है कि वाहन को मोड़ते समय अजीबोगरीब आवाज उत्पन्न होती है लेकिन कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

PunjabKesari
बता दें इस साल जनवरी में कंपनी ने खराब एयरबैग कंट्रोलर को बदलने के लिए ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, ईको, ब्रेजा, बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसे मॉडल की 17,362 यूनिट वापस मंगाई थी। ये मॉडल 8 दिसंबर, 2022 और 12 जनवरी, 2023 के बीच बनाए गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Recommended News

Related News