Maruti Suzuki ने S-CNG वेरिएंट में लॉन्च की अपनी पापुलर स्विफ्ट

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 12:06 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Maruti Suzuki ने भारतीय बाज़ार में अपनी बेस्ट सेलिंग हैचबैक सुज़ुकी स्विफ्ट के फैक्टरी फिटेड सीएनजी वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 2 वेरिएंट्स vxi और zxi में पेश किया है। बताते चलें कि सुज़ुकी स्विफ्ट कंपनी की 9 वी ऐसी कार है, जिसे S-CNG ट्रीटमेंट में पेश किया गया है।

Maruti Suzuki Swift Facelift 

नई स्विफ्ट में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन पेश किया गया है,जोकि 90hp की पावर पर 113 nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है। वहीं सीएनजी मोड पर 77hp की पावर और 98.5nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबाक्स के साथ जोड़ा गया है।माइलेज को लेकर कंपनी का यह दावा है कि स्विफ्ट एस-सीएनजी 30.90 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। कीमत की बात करें तो स्विफ्ट S- CNGके  VXI वेरिएंट को 7.77 लाख रुपए और ZXI वेरिएंट को 8.45 लाख रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है।   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News